प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- कुंडा, संवाददाता। साथी संग बाइक से कौशाम्बी से घर लौटते समय बाघराय इलाके में बाइक में सामने से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे सभी लोग घायल हो गए। सीएचसी में किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इकलौते बेटे के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय नाहरराय गांव निवासी श्रवण कुमार उर्फ शानू का 17 वर्षीय बेटा शानू मिश्रा अपने साथी चन्द्रशेखर के 24 वर्षीय बेटे आशीष कुमार मिश्र के साथ बाइक से मंगलवार सुबह चायल कौशाम्बी गया था। दोपहर बाद आशीष के साथ बाइक से घर लौट रहा था। लालगोपालगंज जेठवारा मार्ग पर बाघराय थाना क्षेत्र के कन्हैया नगर के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.