मिर्जापुर, फरवरी 17 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरईबरी गाँव के सामने सोमवार की शाम साढ़े सात बजे बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के कठौली गाँव निवासी 26 वर्षीय शनि सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर बिरोही गाँव रिश्तेदारी में आया हुआ था। घर वापसी के दौरान बरईबरी गाँव के सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें शनि सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर चौकी प्रभारी राघवेंद्र राय ने पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...