बिजनौर, मार्च 27 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरे बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर गुरुवार देर रात थाना मंडावर क्षेत्र के गांव भोगपुर से गांव कबूलपुर जा रहे अजय पुत्र उदल की बाइक गांव रतनपुर रियाय के सामने दूसरी बाइक से टकरा गई। उस पर रतनपुर रियाय निवासी मंगल व उनकी पत्नी गीतांशी सवार थे। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.