बुलंदशहर, मार्च 3 -- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना डिबाई कस्बे के होली गेट का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि दो युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। अचानक आमने-सामने टक्कर होने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया। वायरल वीडियो में मारपीट में दो युवक मारपीट करते दिख रहे हैं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने वायरल वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.