अम्बेडकरनगर, मई 4 -- यूपी के आंबेडकरनगर में भीषण हादसा हुआ है। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा स्थित ईंट-भट्ठे के पास पहले दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए जुटे लोगों को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इससे स्थिति भयावह हो गई। कार के रौंदने से आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार रात करीब 11:30 बजे अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा के समीप दो बाइक सवार आपस में टकराकर सड़क पर गिर पड़े। टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान जलालपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.