सहारनपुर, मार्च 23 -- सहारनपुर। महानगर में अंबाला हाइवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन बाइक सवार घायल हुए। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों का इलाज शुरु किया। वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और ईद की खुशियां मातम में बदल गई। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में रविवार को अंबाला हाइवे पर नकुड़ तिराहे के पास हादसा हुआ। बताया जाता है कि रामपुर मनिहारान निवासी दिलशाद (55) अपने एक साथी के साथ बाइक पर गंगोह मार्ग से अंबाला रोड को जोड़ने वाली सड़क पर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी जोरदार टक्कर हुई। तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। पता लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.