आगरा, मई 9 -- थाना क्षेत्र में गंजडुंडवारा मार्ग पर अलीपुर दादर के समीप शनिवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। घटनाक्रम के अनुसार 17 वर्षीय हेमंत पुत्र प्रहलाद निवासी नगला पन्नी थाना पटियाली बाइक से गांव से गंजडुंडवारा की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायलदुर्घटना का विवरण अलीपुर दादर पर जैसे ही वह पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर 32 वर्षीय नीरज पुत्र गोकरन, 16 वर्षीय रवीना पुत्री सतीश, सात वर्षीय ऋषभ निवासीगण थाना दरियावगंज थाना पटियाली सवार थे। दुर्घटना में सभी घायल हो गए। घायल हेमंत को एंबुलेंस गंजडुंडवारा सीएचसी ले गई, जहां से...