गोंडा, मार्च 16 -- वजीरगंज (गोंडा),संवाददाता। थाना क्षेत्र के झिलाही मार्ग पर जमलापुर के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की शिनाख्त सचिन (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन अपनी बुआ राजवंती को बाइक पर बैठाकर किसी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। जब वह झिलाही मार्ग पर जमलापुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी तेज टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सचिन को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। वहीं उसकी बुआ राजवंती और दूसरी बाइक पर सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.