कन्नौज, अप्रैल 4 -- समधन, संवाददाता। गुरसहायगंज- फर्रुखाबाद रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।शनिवार को समधन पुलिस चौकी के निकट आमने सामने दो बाइकों की आमने सामने भिडंत हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुरसहायगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर कानपुर के लिए घायलों को रेफर कर दिया।कस्बे के मोहल्ला अशफ़ाकउल्ला नगर निवासी अरसलान (20 वर्ष) पुत्र नायाब व मोहल्ला लोहिया नगर निवासी मोहम्मद कैफ (18 वर्ष) पुत्र असलम शेख दोनों युवकों को गंभीर चोट आने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। घायल मोहम्मद कैफ अपने पिता असलम को एक हॉस्पिटल में भर्ती देख कर घर लौट रहा था। जैसे ही मोटरसाइकिल को घुमाया तुरंत एक्सीडेंट हो गया। जिससे दोनों यु...