अमरोहा, नवम्बर 15 -- सैदनगली के संभल मार्ग पर शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक व सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक संभल जिले के थाना हयातनगर के गांव कमलापुर निवासी राहुल पुत्र नरेश एवं कपिल पुत्र वीर सिंह कस्बा सैदनगली से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह संभल मार्ग पर एक ढाबे के निकट पहुंचे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राहुल एवं कपिल के संग दूसरी बाइक का चालक विमल पुत्र राजवीर निवासी बिशनपुर थाना नखासा जनपद संभल भी घायल हो गया। राहगीरों के द्वारा 108 एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैद नगली कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में दो युवकों की हालत को गंभीर देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.