बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थाना क्षेत्र में कैरी और कोर्रा गांव के बीच बुधवार शाम देर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को बिसंडा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।दुर्घटना में अहार निवासी सुनील प्रजापति पुत्र इंद्रपाल प्रजापति ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घायलों में अहार निवासी राज प्रजापति को गंभीर चोटें आई हैं, उसे परिजनों ने दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कैरी निवासी नीरज और दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.