कौशाम्बी, जून 28 -- फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रचपालपुर गांव का कुलदीप पुत्र दिनेश शनिवार रात बाइक से सैनी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अजुहा कस्बे के समीप पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे सत्येंद्र कुमार पुत्र पंचम लाल निवासी कनवार की बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। उनको सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...