बिजनौर, फरवरी 19 -- हल्दौर। बिजनौर नूरपुर मार्ग स्थित गांव शेरपुर कल्याण की ओर जाने वाले मार्ग पर अट्टे वाले बाबा मंदिर के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया निवासी महिपाल (35) शाम करीब सात बजे नूरपुर की ओर से अपने घर लौट रहा था। वहीं अमरोहा जनपद के क्षेत्र महदीमाफी निवासी दीपक कुमार (25) बिजनौर से अपने घर जा रहा था। जैसे ही दोनों युवक बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे से शेरपुर कल्याण मार्ग की ओर मुड़े, अट्टे वाले बाबा मंदिर के निकट उनकी बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.