चित्रकूट, दिसम्बर 17 -- चित्रकूट, संवाददाता। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र स्थित कर्वी-मानिकपुर मुख्य मार्ग में शीतलपुर तरौंहा के पास बुधवार को अपरान्ह करीब तीन बजे दो बाइकों में आमने-सामने भिडंत हो गई। इसी बीच पीछे से एक अन्य बाइक ने भी ठोकर मार दी। हादसे में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक को डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। रैपुरा थाना क्षेत्र के चरदहा गांव के मजरा गोहाई का पुरवा निवासी 35 वर्षीय मोहन बुधवार को कर्वी से बाइक में अपने घर जा रहा था। शीतलपुर तरौंहा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार 40 वर्षीय वेदप्रकाश तिवारी निवासी सेमरदहा से भिडंत हो गई। इसी बीच कर्वी की ओर से जा रहे सुशील निवासी उड़की माफी थाना रैपुरा की बाइक भी पीछे से टकरा गई। हादसे में तीनो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पु...