संभल, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बनियाखेड़ा अड्डे के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव बनियाखेड़ा निवासी सुनील पुत्र कृपाल सिंह अपने साथी कुलदीप पुत्र राजेंद्र सिंह के साथ बाइक से चंदौसी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से जाहरवीर का जागरण कर गांव सुनारी से अपने गांव दानपुर लौट रहे रामचंद्र पुत्र अवध सिंह और रविंद्र की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गईं और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर बैठाया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.