सासाराम, मार्च 7 -- राजपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमाडी बजार के समीप शनिवार को दो बाइकों के आमने-समाने की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दे जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाए। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के सिसिरता गांव निवासी 40 वर्षीय शिवमुनी चन्द्रवंशी अपनी साठ वर्षीय मां सुमित्रा देवी को लेकर दीपक कुमार के साथ बाइक पर सवार हो राजनडीह गांव जा रहे थे। तभी नासरीगंज थाना क्षेत्र के तिलसा गांव निवासी राहुल कुमार विपरीत दिशा से आकर टक्कर मार दिया। जिससे सुमित्रा व दीपक बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर मामले की ...