मिर्जापुर, मार्च 2 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरहा गांव में सोमवार को बाइकों की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के धौरहा गांव निवासी बाइक सवार 30 वर्षीय सुनील घर से बाजार जाने के लिए निकला। तभी गांव के सामने ही बाइक सवार 50 वर्षीय रामलोचन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद रामलोचन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर दोनों घायलों को...