बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो भाई घायल
मेरठ, जून 19 -- दौराला-अझौता मार्ग पर बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में गुरुवार शाम बाइक सवार अझौता निवासी दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार गांव निवासी युवक बाइक लेकर निकला। हादसे में घायल दोनों भाइयों को परिजनों ने मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस को सूचना दी। थाने पर घायलों के पिता ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थाने पर दी तहरीर में अझौता गांव निवासी संजय ने बताया कि उसका पुत्र आदित्य बाइक पर सवार होकर अपने छोटे भाई निखिल को दवाई दिलाने के लिए सरधना जा रहा था। गांव से निकलते ही रास्ते में सामने से आ रही गांव निवासी बाइक युवक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे घायल हो गए और गांव निवासी बाइक चालक मौके से बाइक लेकर भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.