सासाराम, मई 26 -- बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोड़ारी मुख्य बाजार में मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा एनएच 120ए के गोड़ारी बाजार के माधव साह के मिल के पास हुआ। बताया जाता है कि बिक्रमगंज की ओर से आ रही एक बाइक की डेहरी की ओर से आ रही दूसरी बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। घटना में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...