सिद्धार्थ, अप्रैल 22 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के भैंसाही रेहरवा गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। परिवार में मातम पसरा गया है। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद के रहने वाले महेश(19) पुत्र चिन्नू सोमवार को अपने एक मित्र के विवाह में बाइक से गोल्हौरा थानाक्षेत्र के अजगरा बारात जा रहा था। जैसे ही वह मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के भैंसाही रेहरवा गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही तेजगति की बाइक से उसके बाइक की भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।इलाज...