शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- सिंधौली। सिंधौली थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में 42 वर्षीय अजय कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शालू राठौर और बेटी हिमांशी घायल हो गईं। हादसा रात करीब आठ बजे चक कन्हू गांव के पास मढ़ी के सामने उस समय हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर बाडूजई प्रथम के रहने वाले अजय कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ बड़ागांव के पास बीरमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही थी । घटना के बाद परिवार में कोहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.