बदायूं, मार्च 3 -- उघैती, संवाददाता। जिले के उघैती थाना क्षेत्र में बिसौली-इस्लामनगर रोड पर गांव करनपुर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र होली के पर्व पर रिश्तेदारी में बतासे (मटुकिया) देकर लौट संभल के कुढ़ फतेहगढ़ लौट रहे थे। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। होली पर हुए हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र गेंदन लाल के बेटे शेर सिंह की ससुराल करनपुर गांव में है। ससुराल में गमी की होली पर बतासे (मटुकिया) देकर बाइक से लौट रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.