बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में अधेड़ की मौत
बदायूं, मई 18 -- जनाजे से लौटते समय बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में अधेड़ की मौत हो गई। उनके साथ की दो महिलाएं घायल हो गईं। दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसा सहसवान इस्लामनगर मार्ग पर गांव मानकपुर के पास हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नदेरी निवासी शायर अली के साढ़ू अफजाल सहसवान के मोहल्ला दहलीज में रहते हैं। रविवार शाम अफजाल की पुत्री की मौत हो गई थी। शायर अली अपने साढ़ू की बेटी के जनाजे में शामिल होने सहसवान आए थे। सोमवार दोपहर वह बाइक से अपनी पत्नी पत्नी सलमा और सलमा की बुआ भूरी को बाइक पर बैठाकर वापस गांव मानकपुर लोट रहे थे। मानकपुर गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार बाइक छोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.