बाराबंकी, फरवरी 27 -- कोठी। थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग स्थित लंबौवा गांव के समीप शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित सीएचसी कोठी पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क के किनारे कर यातायात बहाल किया। शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोठी थाना क्षेत्र के खुशलीपुरवा मजरे नसीरपुर गांव निवासी दीपक वर्मा (30) पुत्र शिव कैलाश वर्मा हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग स्थित लंबौवा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप काम करता था। शुक्रवार देर रात पेट्रोल पंप पर काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी पंप से मात्र 500 मीटर दूरी बढ़ते ही...