बांदा, अप्रैल 9 -- बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के अरथरा गांव के पास गुरुवार को दोपहर दो बाइकों में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव निवासी 18 वर्षीय अंश पटेल पुत्र सुशील व दूसरे बाइक सवार 35 वर्षीय कमलेश पुत्र बुद्दन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया, जहां डाक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...