मिर्जापुर, मई 26 -- लालगंज। थाना क्षेत्र के बस्तरा स्थित ज्ञान गंगा पेट्रोल पम्प के पास सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार महिला व पुरुष घायल हो गए। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस के कर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया है। जहा पर उपचार चल रहा है। ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय राम बहादुर बाइक से अपने साथ गांव निवासी 40 वर्षीय शकुंतला के साथ मिर्ज़ापुर कचहरी जा रहे थे। दोनों जैसे ही लालगंज के बस्तरा ज्ञान गंगा पेट्रोल पम्प के पास पहुँचे की सामने से आ रहे बाइक सवार ने अचानक बाइक मोड़ दिया। जिससे दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार राम बहादुर व शकुंतला घायल हो गए। मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस के चालक अशोक व ईएमटी आवेश ने दोनों घायलों को...