सीतापुर, फरवरी 8 -- सीतापुर। कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत मामूली सी थी, लेकिन फिर भी मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद मौजूद लोगों ने दोनों बाइक सवार युवकों को उठाया। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को संभालते हुए मौजूद भीड़ को हटाया। इस टक्कर में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मामूली बहस के बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गये। लोगों ने कहा कि चौराहे पर लगने वाले जाम के कारण अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.