मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- खतौली। शनिवार को ईद के पर्व को लेकर अलग-अलग जगहों पर बाइकें आपस में टकरा गई। हादसे में पांच युवक घायल हो गएं। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया है। ईद पर्व को लेकर लोग बाइकों पर सडकों पर दौडते नजर आएं। एक दूसरे से आगे निकालने की होड में दो जगहों पर बाइकें आपस में टकराई। जानसठ रोड पर चूना भटटी के समीप रहीस अपने दोस्त निजाम के साथ बाइक से अपने दोस्त के पास ईद की बधाई देने जा रहा था। सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों के अलावा दूसरी बाइक सवार अहसान भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही दूसरी ओर जीटी रोड पर रमेश की बाइक शमशाद से टकराई गई। हादसे में दोनों घायल हो गएं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.