एटा, जनवरी 8 -- बाइकसवार पिता-पुत्री को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया। ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना मलावन के गांव निगोहहसनपुर निवासी सतेन्द्र (35) पुत्र राजेश गुरुवार दोपहर को बेटी हिमानी का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए शहर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव अंबारी के पास पहुंचे। वही पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइकसवार पिता-पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवक सतेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। बेटी की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.