लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ, संवाददाता। जिले के आशियाना कोतवाली क्षेत्र में जनवरी माह में बाइकसवार दो बदमाशों ने एक युवती का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद घटना के 36 दिन बाद गुरुवार को आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि शारदा नगर, रजनीखंड निवासी प्रतिष्ठा शुक्ला, पुत्री टीके शुक्ला, ने बताया कि बीते 24 जनवरी की शाम वह रजनीखंड क्षेत्र में मौजूद थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक अचानक उनके पास आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता के छीने गए मोबाइल फोन में उनका डेबिट कार्ड भी रखा हुआ था, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका और भी बढ़ गई।घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल नंबर पर सूचना दी और इसके पश्चात ऑनलाइन ई-एफआईआर के...