बाइकर्स ने सारनाथ से झरनों तक की छटा निहारी
वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी, हिटी। लखनऊ से निकले 80 बाइक राइडर्स ने रविवार को सारनाथ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को निहारा। इसके बाद चुनार किला गए। साथ ही देवदरी और राजदरी जलप्रपातों की प्राकृतिक छटा भी देखी। लखनऊ से दो दिनी यात्रा पर निकाला यह दल सुल्तानपुर और जौनपुर होते वाराणसी पहुंचा। राइडर्स ने सारनाथ में बौद्ध विरासत को जाना और ऐतिहासिक चुनार किले का भ्रमण किया। काशी में रात्रिविश्राम के बाद दूसरे दिन की शुरुआत सुबह शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और गंगा आरती से हुई। इसके बाद राइडर्स जंगलों से होते देवदरी-राजदरी जलप्रपातों की ओर रवाना हुए।प्रतिभागी हर्षवर्धन गुप्ता ने बताया कि चुनार से राजदरी तक का सफर हरियाली, घुमावदार सड़कों और बदलते भू-दृश्य के कारण बेहद यादगार रहा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अदलहाट में विहिप एवं बजरंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.