रामगढ़, मार्च 24 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस न्यू मार्केट में सोमवार को दिनदहाड़े बाइकर्स उच्चकों ने महिला से चेन की छिनतई कर ले उड़े। इस संबंध में पीटीपीएस न्यू मार्केट के व्यवसाई महावीर अग्रवाल ने पतरातू थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में महावीर अग्रवाल ने कहा है कि उसकी पत्नी अनीता देवी पीटीपीएस न्यू मार्केट स्थित अपने दुकान से ऊपर न्यू मार्केट आवास जा रही थी। वह आवास के निकट पहुंचने वाली थी कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति उसकी पत्नी अनिता देवी के गले से झपट्टा मारकर चेन की छिनतई कर भाग गए। महावीर अग्रवाल ने पतरातू थाना से कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है। साथ ही मार्केट क्षेत्र में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो के लिए भी गुहार लगाई है। इस चिंता की घटना का सीसीटीवी में साफ दिख रहा है की एक बाइक पर हेलमेट पहना हुआ एक युवक बाइक को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.