आजमगढ़, जनवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया सौ शैय्या अस्पताल के समीप गुरुवार की रात अनियंत्रित स्कार्पियो एक बाइक और दो गुमटी में टक्कर मारने के बाद गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जबकि दोनों गुमटी में रखे सामान क्षतिग्रस्त हो गए। गुरुवार की रात करीब दस बजे फैजाबाद से एक स्कार्पियो आजमगढ़ की ओर तेज गति से आ रही थी। अतरौलिया 100 शैय्या अस्पताल के पास अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक और सड़क किनारे दो गुमटियों को टक्कर मारने के बाद गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायल योगेंद्र यादव निवासी बसई थाना जहांगीरगंज जनपद अंबेडकर नगर और चंद्रप्रकाश ग्राम खालिसपुर थाना अतरौलिया को पुलिस ने 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.