देहरादून, नवम्बर 26 -- परिवार नियोजन के लिए महिलाओं को अब रोज गर्भनिरोधक गोलियां खाने या बार-बार अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में अब तीन साल तक गर्भधारण रोकने वाला आधुनिक 'इम्प्लानॉन एनएक्सटी' इम्प्लांट मुफ्त लगाया जाएगा। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब प्रदेशभर के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को इसका प्रशिक्षण देकर सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। माचिस की तीली के आकार की यह लचीली रॉड महिला की बांह में त्वचा के ठीक नीचे लगाई जाती है। यह लगातार तीन साल तक गर्भधारण रोकने में प्रभावी है। अब तक यह सुविधा बड़े निजी अस्पतालों में ही महंगी कीमत पर उपलब्ध थी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS के तबादले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इसे सर...