बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध
कौशाम्बी, मई 18 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को दो माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर बांह में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों के साथ कौशांबी में भी यह प्रदर्शन किया गया। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के निर्देशन में कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विभाग के प्रति अपना रोष जताया। प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती ने बताया कि चिकित्सक, एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ, पैरामेडिकल स्टॉफ, बीपीएम, बीसीपीएम तथा मैनेजमेंट स्टॉफ सहित हजारों संविदा कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर इस विरोध कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.