अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहदान कर्तव्य संस्था द्वारा बेला मार्ग, विष्णुपुरी स्थित कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में सामाजिक सरोकार का अनूठा संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में नवीन सदस्यों ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया। इस दौरान हैंड्स फॉर हेल्प संस्था के सदस्य दीपक खन्ना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने बांये हाथ पर यह संदेश गुदवाया, 'मेरी मृत्यु के बाद मेरा पूरा शरीर दान किया जाए'। संस्था के सचिव डॉ. जयंत शर्मा ने कहा कि मानव शरीर ईश्वर की अमूल्य देन है। यदि यह दूसरों के काम आ जाए तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं। उन्होंने विश्व जल दिवस का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण की भी अपील की। अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने कहा कि संस्था से जुड़ते नए सदस्य इस बात का संकेत हैं कि समाज अब अंग व देहदान के महत्व को समझने लगा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.