मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने शनिवार को नगर के वासलीगंज स्थित लक्ष्मण प्रसाद की गली में स्व. सैयद हाजी अकील के इमाम बाड़े में बांह पर कालीपट्टी बांध कर ईद की नमाज अदा की। वाराणसी से आए शिया धर्म गुरु मोहम्मद हसन ने शिया समुदाय के लोगों को ईद की नमाज पढ़ाया। शिया समुदाय के लोगों ने खुदा से अमन की शांति की दुआ मांगी। वहीं ईरान पर हमला करने वाले अमेरिका और इजरायल के शासकों के लिए दोखज की कामना की। इसके बाद शिया समुदाय के लोगों ने घर पर किसी तरह के अन्य आयोजन न करने का फैसला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.