बांस- बल्ली के सहारे दौड़ी बिजली लाइन, तार गिरने से टला बड़ा हादसा
गंगापार, मई 23 -- बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। मांडा ब्लॉक के राजापुर गांव में बिना खंभे के करीब 300 मीटर तक बिजली का तार बांस-बल्ली के सहारे खींच दिया गया था। बीते दिनों तेज हवा चलने पर सहारा बना बांस टूटकर गिर गया और नंगा बिजली तार सड़क किनारे जमीन पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के मुताबिक बीपी मार्ग के किनारे ओम प्रकाश मौर्या के घर से सुरेश कुमार के घर तक बिजली आपूर्ति के लिए अस्थायी व्यवस्था के नाम पर बांस-बल्ली का सहारा लिया गया था।बिजली खंभा कई महीनों से टूटा पड़ा है। शिकायतों के बावजूद विभाग ने नया खंभा लगाने के बजाय तार को बांस के सहारे टांग दिया, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश मौर्या, राम प्रकाश मौर्य, सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.