बगहा, मार्च 12 -- बेतिया/जमुनिया, हिसं/एसं। गौनाहा थाना क्षेत्र की भितिहरवा पंचायत के बैरटवा गांव में पति-पत्नी का झगड़ा छुड़ाने गए युवक की हत्या सिर पर बांस मार कर दी गई। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। वह स्व. मोहन मांझी का पुत्र नृप मांझी (35) था। गौनाहा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार बैरटवा गांव के मोगल मांझी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान खाना खाकर टहलने निकले नृप मांझी ने मारपीट देखा। वह बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंच गया। मोगल मांझी को रोकने का उसने प्रयास किया। लेकिन बीच-बचाव करने से मोगल मांझी भड़क गया। वह नृप मा...