बस्ती, जून 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में 17 जून को बांस के डंडे से पिटाई में बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यालय में एएसपी श्यामकांत ने बताया कि गैरइरादतन हत्या में वांछित आरोपी राजू उर्फ अंतिम निवासी कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी को थाना कलवारी और स्वॉट की संयुक्त टीम ने कलवारी थानाक्षेत्र के अक्सड़ा से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...