उरई, मई 22 -- उरई। संवाददाता मिशन बुंदेलखंड सामाजिक एकता के बैनर तले राधा पैलेस में बांस शिल्पकार समाज सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। अध्यक्षता मिशन बुंदेलखंड सामाजिक एकता के संस्थापक करन बरार अटरिया ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता ई. प्रदीप बरार, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति उत्तर प्रदेश ने समाज के उत्थान से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। यह भी पढ़ें- रविदास एकता मंच के सम्मेलन की तैयारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...