उरई, अप्रैल 12 -- जालौन। संवाददाता ई रिक्शे पर बांस के टट्टर लादकर जा रहे ई रिक्शा का संतुलन तेज हवा के चलते बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से बगल से निकल रहे बाइक सवार ई रिक्शा से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।क्षेत्रीय ग्राम छानी अहीर निवासी माता प्रसाद 42 वर्ष अपने बेटे विवेक 17 वर्ष के साथ किसी काम के चलते जालौन बाजार में आए थे। इसी दौरान तहसील रोड पर एक ई रिक्शा निकल रहा था। अचानक तेज हवा से ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर तिरछा हो गया। उसी समय बगल से बाइक लेकर निकल रहे माता प्रसाद की बाइक ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...