बांस रूई से बनाया ईको फ्रेंडली ताजिया
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- शमसाबाद, संवाददाता। मोहर्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं। नगर के मोहल्ला शेरवानी टोला में बांस, सुतली और रुई से बना ईको फ्रेंडली ताजिया आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह ताजिया पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगा। नगर और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर कुल 21 जगहों पर ताजिये रखे जायेंगे। मोहर्रम के दौरान मोहल्ला गोदाम, इमली दरवाजा, शेरवानी टोला, कोटला, सैयदबाड़ा आदि जगहों पर भीड़ रहती है। शेरवानी टोला में तैयार हो रहे ताजिये में प्लास्टिक या थर्माकोल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसे रूई लपेटकर आकार दिया गया है। ऊपर लाल रंग के चांद और मीनारे लगायी गयी हैं। यह भी पढ़ें- अमन कमेटी की बैठक में निर्णय, छह फुट रहेगी ताजिया की ऊंचाई स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहर्रम में गम के साथ पर्यावरण की फिक्र भी जरूरी है इसलिए पहल की गयी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.