पूर्णिया, जून 24 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित बरेटा मोहल्ले में बांस-बल्लों के सहारे की जा रही बिजली आपूर्ति तथा वर्षों से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह ने किया। प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल ने विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक श्याम कुमार राय एवं बिजली कर्मी धर्मेंद्र कुमार के माध्यम से विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया प्रक्षेत्र के नाम मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि बरेटा मोहल्ले के नियमित अनुसूचित जनजाति के उपभोक्ता वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। स्थिति यह है कि नौ वाट का...