बांस बल्ली के सहारे हो रही विद्युत सप्लाई
संतकबीरनगर, मई 8 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचयत मगहर के मोहल्ला शेरपुर के पुलिस चौकी से पूरब हाइवे लिंक रोड पर विद्युत पोल न होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग बांस बल्ली के सहारे अपने घर को रोशन कर रहे है। जिनकी केबिल झूलकर रास्ते को स्पर्श कर रही है। जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकती है। मोहल्ले के लोगों ने पत्र के माध्यम से विद्युत विभाग के साथ ही नगर प्रशासन से भी विद्युत पोल लगवाने की मांग की है।मोहल्ला निवासी वसी मोहम्मद, इरफानुल्लाह, निशात अहमद, औसाफ़ अहमद आदि का कहना है कि उनके मुहल्ले में पुलिस चौकी से पूरब हाइवे से निकले लिंक रोड पर विद्युत विभाग द्वारा कोई भी पोल नहीं लगाया गया है। जिससे मजबूरन विद्युत उपभोक्ता मिडिल स्कूल के पीछे से लगभग 1000 मीटर तक केबिल के सहारे विद्युत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.