मऊ, मार्च 7 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के लगभग सात वर्ष बीतने के बाद भी विकास कार्यों से काफी दूर है। नगर पंचायत का वार्ड 10 में बिजली के नीचे लटक रहे तारों को उपभोक्ता बांस बल्ली के सहारे अपने घरों तक लेकर गए हैं। जिससे मोहल्लेवासियों को आए दिन इसमें होने वाले शार्ट सर्किट से खतरे का अंदेशा बना रहता है। मोहल्लेवासियों ने इस समस्या के बाबत कई बार विभाग में शिकायत दर्ज करा पोल लगाने की मांग किया, लेकिन आज तक समस्या जस की तस पड़ी है। नगर पंचायत मधुबन स्थित पाती गली वार्ड नम्बर 10 में लटकते बिजली के तार विभाग की कुंभकर्णीय नींद के चलते किसी बड़े दुर्घटना को निमंत्रण देने पर तुला हुआ है। पोल के अभाव में बिजली के तारों को उपभोक्ता काफी दूरी तक अव्यवस्थित तरीके से अपने घरों तक लेकर गए हैं। इससे आए दिन मोहल्ले के लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.