बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली, हादसे के डर में जी रहे ग्रामीण
गाजीपुर, मई 17 -- खानपुर। क्षेत्र के कुढालम्बी आलमपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रही है। गांव के कई परिवार आज भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली का उपयोग करने को मजबूर हैं। जर्जर और अस्थायी व्यवस्था के कारण हर समय हादसे का खतरा बना रहता है, लेकिन विभाग इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी राजाराम, राधेश्याम, सरिता देवी, राजदेव, रामजी, रामनाथ और कैलाश के घरों तक बिजली आपूर्ति बिना पोल के बांस-बल्ली के सहारे की जा रही है। बरसात और तेज हवा के दौरान बिजली के तार नीचे झूलने लगते हैं, जिससे करंट फैलने और तार टूटकर गिरने की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- छत पर रख दिया तार, दो साल से हटाने के लिए दौड़ रहे ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.