बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता नगर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कालेज रोड बिजली खेड़ा में मंगलवार की रात करीब 12 बजे शार्ट सर्किट से बांस बल्ली की दुकान में भीषण आग लग गई । इससे बांस बल्ली समेत घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। दस से 15 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित ने प्रशासन ने मदद की गुहार लगाई है। शहर के डिग्री कालेज रोड बिजली खेड़ा में जुगुल किशोर किराये पर बांस बल्ली देने के लिए दुकान किए है। यहां पर वह परिवार समेत रहते हैं। जुगुल किशोर ने बताया कि मंगलवार की रात वह खाना खाकर सो गए। करीब 12 बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो वह बाहर आए तो आग लगी थी। तुरंत दमकल और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। ...