बदायूं, मई 27 -- अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान पर चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रायल बांस बरोलिया और अंबियापुर वारियर्स टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबियापुर ने बांस बरोलिया को 71 रनों से हराकर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत टॉस के साथ हुई, जिसमें अंबियापुर के कप्तान अभिषेक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 90 रन बनाए। 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांस बरोलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूूरी टीम चार ओवर और चार गेदों पर 19 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। यह भी पढ़ें- फ़ुर्सतपुर ने भूसी टोला को तीन विकेट से हरा कप पर कब्जा जमाया मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले फरदीन को मैन ऑफ द मैच के प...