बांस के सहारे लटका मिला अधेड़ किसान का शव
अयोध्या, अप्रैल 6 -- मवई,(अयोध्या),संवाददाता। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरेकथिक मजरे सरैठा गांव में सोमवार की सुबह एक अधेड़ किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। किसान राम नरेश यादव उर्फ मलऊ (58) का शव उनके छप्परनुमा घर के भीतर बांस के सहारे लटकी अवस्था में मिला। सुबह जब घर के परिजन नींद से उठे और इस दर्दनाक घटना की जानकारी हुई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही हाइवे चौकी प्रभारी पटरंगा राज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.